UIIC Assistant Recruitment 2024 : यूआईआईसी सहायक के 300 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू

UIIC Assistant Recruitment 2024 अधिसूचना पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट uiic.co.in पर जारी कर दी गई है। इस भर्ती के माध्यम से यूआईआईसी सहायक के कुल 300 पद भरे जाने है। यूआईआईसी सहायक पद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानि 18 दिसम्बर 2023 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया, आयु-सीमा, आवेदन शुल्क और पात्रता के बारे में सभी जानकारी यहां देख सकते हैं। और यहां दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से आवेदन करें.

UIIC Assistant Recruitment

 

UIIC Assistant Recruitment 2024 : यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने सहायको के पदों पर भर्ती के लिए एक भर्ती अधिसूचना 18 दिसम्बर 2023 को जारी की है। इस भर्ती अधिसूचना में कुल 300 रिक्तियों की घोषणा की गई है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर यूआईआईसी सहायक पद के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से  शुरू हो जाएगी। जो लोग भारत में प्रतिष्ठित बीमा कंपनियों में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वे सभी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर यूआईआईसी सहायक भर्ती 2024 के लिए अप्लाई कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2024 हैं।

UIIC Assistant Recruitment 2024:- हाइलाइट

यूआईआईसी भर्ती 2024 के बारे में सभी नवीनतम और आवश्यक विवरण जानने के लिए इस तालिका को देखें।

                                                          UIIC Assistant Recruitment 2024
संगठन यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
पोस्ट नाम सहायक
रिक्त पद 300
वर्ग बैंक नौकरी
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आवेदन तिथियां 18 दिसम्बर से 06 जनवरी 2024
वेतन लगभग 37,000 रुपये प्रति माह
आयु वर्ग 21 से 30 वर्ष
योग्यता ग्रेजुएट
आधिकारिक वेबसाइट https://uiic.co.in

 

यूआईआईसी सहायक रिक्ति 2024 :-

यूआईआईसी सहायक रिक्ति 2024 असिस्टेंट पद के लिए यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) ने कुल 300 पद निकाले हैं। विस्तृत अधिसूचना पीडीएफ में श्रेणी-वार और क्षेत्र-वार रिक्ति विवरण दिया गया है। जो लोग यूआईआईसी सहायक रिक्ति के लिए चुने जाते हैं उन्हें देश भर के शाखा कार्यालयों में नियुक्त किया जाएगा। विस्तृत रिक्ति निचे दी गयी है। 

                                         UIIC Assistant Recruitment 2024

                           वर्ग

                        रिक्तिया

               सामान्य (GEN)

 159

              अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

55

              अनुसूचित जाति (SC)

30

             अनुसूचित जनजाति (ST)

26

             सामान्य पिछड़ा वर्ग (EWS)

30

                      कुल पद

300

 

UIIC Assistant Recruitment 2024 :- शैक्षिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले एक बार नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

UIIC Assistant Recruitment 2024 आयु सीमा:-

आवेदक की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

                                     UIIC Assistant Recruitment आयु सीमा में छूट 
                अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 3 वर्ष
   अनुसूचित जाति (SC),अनुसूचित जनजाति (ST) 5 वर्ष
                        विकलांगता 10 वर्ष
                      भूतपूर्व कर्मचारी 3 वर्ष
   विधवा (जिसने पुनः शादी नहीं की हो क़ानूनी रूप से तलाक शुदा ) 5 वर्ष
                     वर्तमान कर्मचारी 5 वर्ष
           जम्मू कश्मीर राज्य के निवासी

निवास अवधि 01-01-1980 से 31-12-1989

5 वर्ष

 

UIIC Assistant Recruitment 2024 वेतन  :-

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लगभग 37,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

UIIC Assistant Recruitment 2024 आवेदन शुल्क  :-

एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी को छोड़कर सभी आवेदक,कंपनी के स्थायी कर्मचारी को 1000 रुपये + GST सहित आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी,बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी), कंपनी के स्थायी कर्मचारी को 250+ GST सहित आवेदन शुल्क देना होगा।

UIIC Recruitment 2024 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

यूआईआईसी असिस्टेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 दिसंबर 2023 को शुरू हो गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार को केवल ऑनलाइन आवेदन करना होगा क्योंकि आवेदन का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। यूआईआईसी सहायक 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2024 है। नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से यूआईआईसी सहायक 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करे :- https://ibpsonline.ibps.in/uiiclanov23  

                                       यूआईआईसी सहायक भर्ती 2024 अधिसूचना :-       पीडीएफ

 

यह भी पढ़े :- https://khabritimesnow.com/google-gemini-ai/

 

 

Leave a comment